• Fri. Aug 21st, 2026

    गड्ढों में तब्दील यादव नगर-भाऊपुर मार्ग, स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

    Share

    जौनपुर के रामनगर ब्लॉक की औरा ग्राम पंचायत में यादव नगर से भाऊपुर जाने वाली सड़क की हालत खराब हो गई है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों, किसानों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।

    बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता। इससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। बड़े गड्ढों के कारण चारपहिया वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है।

    ग्रामीण सीबू, मोनू, आशीष और सुनील ने संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से सड़क का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बारिश में समस्या और गंभीर हो सकती है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *