• Fri. Aug 21st, 2026

    गोमतेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना के 40 वर्ष पूरे, हुआ दिव्य श्रृंगार

    Share

    जौनपुर के केराकत स्थित आदि प्राचीन गोमतेश्वर महादेव सिहुली मंदिर में मूर्ति स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन किया गया। स्थापना दिवस पर भगवान गोमतेश्वर महादेव का दिव्य श्रृंगार कर विधिवत आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

    स्थानीय निवासियों ने मिलकर महादेव का भव्य श्रृंगार किया। अंकित, राहुल, प्रमोद, दिलीप, सुजीत, राम अवतार, अवध और महेश ने श्रृंगार में सहयोग किया। वहीं, मंदिर परिसर को फूलों की मालाओं से सजाने की जिम्मेदारी विनोद, अतुल और देवेश ने संभाली।

    सुबह आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने महादेव से क्षेत्र में सुख-शांति बनाए रखने और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की। आयोजन में लोगों ने श्रद्धानुसार सहयोग किया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *