• Fri. May 22nd, 2026

    ट्रक की टक्कर से बुलेरो सवार महिला की मौत, प्रयागराज स्टेशन जा रहा था परिवार

    Ashirwad IVF Centre JaunpurAshirwad IVF Centre Jaunpur
    Share

    मछलीशहर, जौनपुर। प्रयागराज रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे एक परिवार की बुलेरो में पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी दशरथ यादव अपनी पत्नी चंद्रावती देवी (60) के साथ रिश्तेदार सभाजीत यादव की बुलेरो से प्रयागराज ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। गुरुवार रात जब वाहन मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के खाखोपुर बाजार के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेरो में जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेरो क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चंद्रावती देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed