• Fri. May 22nd, 2026

    भूमि बंटवारे के विवाद में महिला की पिटाई, तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

    Ashirwad IVF Centre JaunpurAshirwad IVF Centre Jaunpur
    Share

    चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के बीरीबारी सारेपुर नई बस्ती गांव में भूमि बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गांव निवासी मीना देवी पत्नी लहरी निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भूमि बंटवारे के विवाद को लेकर उनके पट्टीदारों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान संदीप निषाद, शैलेश निषाद और सोना देवी गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

    पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपित पूर्व में भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं तथा लगातार जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

    थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed