• Wed. May 13th, 2026

    जब जिलाधिकारी बने अध्यापक बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर जोड़ना घटाना बताया।

    BySatyameva Jayate News

    Apr 27, 2023
    Share

    जौनपुर

    जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन नगर क्षेत्र, कम्पोजिट विद्यालय डीह जहानियां और प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
     प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान कक्षा 05 की नन्दिनी, प्रियांशी से गणित के प्रश्न हल करवाये। उन्हाने प्रधाध्यापिका नीतु सिंह को निर्देशित किया कि सुनिश्चित करें कि सभी बच्चे यूनीफार्म में आये।
    कम्पोजिट विद्यालय डीह जहानियां के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 01 के नैतिक श्रीवास्तव, कक्षा 8 की छात्रा प्रियंका से एलसीएम एवं मोनी से भिन्न के सवाल हल करायें।
                      प्राथमिक विद्यालय चक्की के विषय में गरिमा से, मानव फेफड़े के बारे में वैष्णवी सिंह से सवाल पूछा। पांचवी कक्षा में छात्रा मानवी सिंह व छात्र दिव्यांशु से गणितीय अंको को बोलकर ब्लैकबोर्ड पर लिखवाया। काजल व मानवी प्रजापति से अंग्रेजी के शब्द बोलकर उसका स्पेलिग पूछा। सही जबाब पर बच्चों को शाबासी देकर उनका हौसला बढ़ाया।
                      प्रधानाध्यापक अमित सिंह को लैब में विभागीय सहयोग से एनसाइक्लोपीडिया रखवाने व एक टच स्क्रीन कम्प्यूटर लगवाने का सलाह दी। कहा कि जब बच्चे स्वयं से सीखेंगे तो वे कभी उसे भूल नही सकेंगे।
    बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि सभी न्याय पंचायतों में बड़ी ग्राम सभा के चयन की प्रक्रिया गतिमान जल्द ही जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय स्थापित करके डिस्कवरी लैब की स्थापना और आप द्वारा दिये सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित कर लिया जाएगा। उनके साथ जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन योजना अरुण कुमार मौर्य व विंध्यवासिनी उपाध्याय भी मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *