• Wed. Jul 29th, 2026

    चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत, ग्रामीणों ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग

    Trim
    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के ग्राम खरगसीपुर में चकमार्ग पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को शिकायती पत्र सौंपकर ग्राम सभा की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    ग्रामीणों के अनुसार ग्राम सभा की आराजी संख्या 443, रकबा 0.0120 हेक्टेयर चकमार्ग पर कुछ लोगों द्वारा दीवार बनाकर कब्जा किया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों के आवागमन में गंभीर परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि चकमार्ग के एक हिस्से पर पहले ही कब्जा किया जा चुका है और अब शेष भूमि पर भी निर्माण कराया जा रहा है।

    शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मामले की जानकारी राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस को देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। विरोध करने पर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हुई। ग्रामीणों ने एसडीएम से चकमार्ग की पैमाइश कराकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में बृजेश कुमार, धनई, नागेश, धर्मेंद्र और कन्हैया सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *