• Thu. Aug 20th, 2026

    आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में बिजली चेकिंग करने गए बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ जमकर मारपीट का वीडियो सामने आया

    BySatyameva Jayate News

    Jan 20, 2025
    Share

    आजमगढ़

    इस वीडियो में साफ देखा जा सकता कि किस तरह से बिजली का कनेक्शन काटने से बौखलाए दबंगो ने जेई और लाइनमैन को जमकर पीटा। मामले की जानकारी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने थाने की पुलिस को दी। जब तक थाने की पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में जूनियर इंजीनियर मोहम्मद यासीन निजामाबाद थाने में छह नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर में बिजली विभाग की टीम तीन दिन से लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत जो भी बड़े बकायदार हैं उनकी बिजली काटी जा रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही ओटीएस योजना के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य मकसद है कि बिजली की जो भी बकायदार है वह सरकार द्वारा चलाई जा रही छूट का लाभ उठाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर मोहम्मद यासीन लाइनमैन सलीम मनीष और बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ चेकिंग करने गए थे। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी बादामी देवी जिनका 33 हजार बिजली का बकाया था। जैसे ही लाइन काटने के लिए लाइनमैन सलीम खंभे पर चढ़ा। आरोपी गाली गलौज करने लगे। इसके साथ ही आरोपियों ने लाइनमैन सलीम और मनीष के साथ जमकर मारपीट की। आरोपी यही नहीं रुके आरोपी जूनियर इंजीनियर मोहम्मद यासीन के साथ भी हाथापाई की। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान बिजली विभाग में 15 बिजली बकायेदारों के कनेक्शन भी काट दिए। इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने निजामाबाद थाने में छह नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध शिकायती पत्र मिला है। इन आरोपियों में सोनू पुत्र रमेश, पप्पू पुत्र शिव गोविंद, मुकेश पुत्र लल्लूराम, लल्लू पुत्र मुन्नराम, सर्वेश पुत्र लल्लूराम और गुड्डू पुत्र राजेंद्र प्रमुख हैं। इसके साथ ही इस मामले में चार अज्ञात आरोपी भी हैं। जिनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले में जाँच में जुट गयी है।

    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *