• Wed. Jun 24th, 2026

    गौराबादशाहपुर में दो, शाहगंज में पॉक्सो का आरोपी गिरफ्तार

    Jaunpur police
    Share

    जौनपुर। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गौराबादशाहपुर और शाहगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने मु.अ.सं. 181/2026 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों विशाल सोनकर उर्फ पंडित निवासी बेलाव, थाना केराकत और सचिन यादव निवासी नरहन, थाना केराकत को मुखबिर की सूचना पर असवारा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), नकदी तथा गला हुआ पीली धातु का टुकड़ा (सोने की चेन) बरामद हुई है। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    वहीं शाहगंज थाना पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमा संख्या 217/2026 में वांछित अभियुक्त सूर्यभान यादव निवासी पाइन्दापुर हुब्बीगंज, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ को काशीराम आवास, आजमगढ़ रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *