• Fri. Jul 17th, 2026

    मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर, 17 जुलाई। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार राय के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

    पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को धर्मापुर निवासी संजय प्रताप मौर्य ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि खेत में मिट्टी डालकर मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना गौराबादशाहपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

    जांच के दौरान शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बनरहिया बाग से वांछित आरोपी राममिलन निषाद और रामसिलन निषाद, दोनों निवासी धर्मापुर, थाना गौराबादशाहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र, उपनिरीक्षक मुन्नालाल शर्मा, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *