• Wed. Aug 12th, 2026

    10 दिन से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीण अंधेरे में

    Share

    जौनपुर। रामपुर क्षेत्र के कटौना गांव में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर जला होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को रामपुर पावर हाउस पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

    ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद ऑनलाइन शिकायत समेत कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली के अभाव में धान की फसल सूखने लगी है। वहीं बारिश के मौसम में रात के समय अंधेरा रहने से सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी बना हुआ है।

    ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारी हर बार जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन देते हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। एसडीओ और जेई से संपर्क करने पर उचित जवाब नहीं मिलने का भी आरोप लगाया।

    ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो धरना जारी रहेगा। इस दौरान जयराज सिंह, महेंद्र सिंह, सोहन सिंह, हरकेश सिंह, कल्लू सिंह, रिकी सिंह, चंदन सिंह, लालू और उदयभान समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *