• Sat. Jun 6th, 2026

    पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

    Share

    जौनपुर। महराजगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार महराजगंज थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मुकदमे में बृजेश यादव (23 वर्ष) पुत्र रमई यादव निवासी ग्राम सवंसा, थाना महराजगंज, जनपद जौनपुर वांछित चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी और महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह आरोपी को महराजगंज पड़ाव से बदलापुर जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान उच्चतम न्यायालय तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आरोपी को उसके अधिकारों की जानकारी देते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की गई।

    गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई और उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमे से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

    इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव के साथ कांस्टेबल विकास, आरक्षी मानसिंह तथा आरक्षी योगेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कानून के दायरे में लाने का कार्य लगातार जारी है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed