• Thu. May 14th, 2026

    श्री रामकथा के प्रचार वाहन का हुआ शुभारम्भ।

    BySatyameva Jayate News

    Nov 2, 2024
    Share

    जौनपुर
    बीआरपी कॉलेज के मैदान में समाजसेवी रामभक्त ज्ञानप्रकाश सिंह द्वारा प्रायोजित आगामी 09 नवम्बर से 16 नवम्बर तक होने वाले श्री रामकथा के जनजागरूकता हेतु प्रचार प्रसार करने के लिए शनिवार को चार प्रचार वाहन के संचालन का शुभारम्भ पूजन, शंखनाद एवं श्री राम के जयघोष के साथ हुआ। यह श्री रामकथा सेवा भारती काशी प्रान्त जौनपुर द्वारा आयोजित है। जिसमे अंतरराष्ट्रीय रामकथा मर्मज्ञ श्री प्रेमभूषण महराज जी के श्रीमुख से रामकथा होगी।
    प्रचार वाहन को भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और सूरज घाट स्थित श्री महंत नरसिंह दास ज़ी महराज, रागिनी सिंह (भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष) ने संयुक्त रूप से श्रीराम ध्वजा दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के आरम्भ में रामकथा के व्यवस्थापक बबलू दुबे और शिवा सिंह ने सभी आगन्तुकों का तिलक लगा कर श्रीरामअंगवस्त्रम देकर स्वागत किया।

    इस अवसर पर जीडी शुक्ला ज़ी यातायात प्रभारी, धर्मजागरण मंच के प्रमुख पं• रविन्द्र द्विवेदी ज़ी, प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य प्रभाकर कृष्ण महराज (वृन्दावन), श्री रामदास ज़ी महराज, डॉ अखिलेश्वर शुक्ल(पूर्व प्राचार्य राज कॉलेज), मधुकर तिवारी, विजेंद्र सिंह, रमेश सिंह “रामा”, नितीश सिंह, शैलेन्द्र सोनकर, जेपी श्रीवास्तव, मयंक नारायण, राखी सिंह, किरन सिंह, रेखा त्रिपाठी, सुचिता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *