• Thu. Mar 19th, 2026

    भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं देगी जौनपुर की जनता : अशोक सिंह समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

    BySatyameva Jayate News

    May 9, 2024
    Share

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा – बसपा से भी उठ गया लोगों का विश्वास
    आंतरिक कलह से जूझ रही है समाजवादी पार्टी : अशोक सिंह
    जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी अशोक सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। इस मौके पर उद्घाटन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले लोग कांग्रेस पार्टी में मलाई खाए, भ्रष्टाचार किया और अब उन्हीं लोगों को भाजपा अपने साथ लेकर जौनपुर की जनता को ठगने का काम कर रही है। महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार करने के बाद वह यहां पर भी भ्रष्टाचार करने के लिए आए हैं। जनता उनके साथ नहीं है और इस चुनाव में उन्हें शिकस्त खानी पड़ेगी। उन्होंने बसपा के प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि श्रीकला का टिकट कटने के बाद बसपा ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है उसने पांच वर्ष तक कुछ नहीं किया है। सपा के प्रत्याशी बाहरी हैं उनके आंतरिक कलह से गुजरना पड़ रहा है। जौनपुर लोकसभा की जनता मेरी ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। मैं किसान का बेटा हूं और मैं जौनपुर में रहकर ही सबकी समस्याएं देखी है, समझी है। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने काम करुंगा।
    उन्होंने कहा कि सदर लोकसभा सीट से एकमात्र प्रत्याशी हूं जिसे जनता से अभूतपूर्व प्रेम मिल रहा है। जनता का ऐसे ही प्रेम मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मुझे जनता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। शाहगंज, बदलापुर, सदर आदि विधानसभा क्षेत्रों में मैं भ्रमण कर रहा हूं लोगों से मिल रहा हूं उनका दुख दर्द मैं अच्छे से समझ रहा हूं। उनका प्यार भी मुझे मिल रहा है। इस बार जनता ने मन बना लिया है कि बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को छोड़कर हिंदू-मुस्लिम करने वाली पार्टी को अब जड़ से उखाड़ फेंकना है। कार्यालय के उद्घाटन के दौरान लोग दूर-दूर से आए थे। काफी संख्या में मौजूद सदर लोकसभा की जनता, पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आभार प्रकट किया।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *