जौनपुर। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर गोधना स्थित कैलाशपति में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास पूज्य आचार्य शांतनु जी महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर ज्ञानप्रकाश सिंह ने सपरिवार उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आचार्य शांतनु जी महाराज के सानिध्य में आगामी 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक भव्य कलश यात्रा एवं श्रीराम कथा का पावन आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के क्रम में सोमवार को विधि-विधान से संकल्प-पूजन कराया गया।
इस अवसर पर ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देगा। कथा व्यास आचार्य शांतनु जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का श्रवण करने का अवसर श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।

आचार्य शांतनु जी महाराज के आगमन और स्नेहाशीष से परिवार में उत्साह का माहौल रहा। आयोजक परिवार ने उनके आगमन, स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।



