• Mon. Aug 10th, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान में जौनपुर में दिखा उत्साह, जगह-जगह हुए कार्यक्रम

    Share

    जौनपुर। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

    तिरंगा रैलियों में उमड़ी भीड़

    अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा रैली, जागरूकता कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में कई स्थानों पर तिरंगा रैलियां निकाली गईं, जिनमें लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की। लोगों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

    विद्यालयों में आयोजित हो रहीं प्रतियोगिताएं

    विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और देश की स्वतंत्रता के गौरवपूर्ण इतिहास की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रमों में विद्यार्थी, शिक्षक, युवा और आमजन उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

    डीएम ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने जनपदवासियों से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा इसका सम्मान प्रत्येक नागरिक का गौरव और दायित्व है।

    Udghatan TR

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *