• Thu. May 14th, 2026

    फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मेहनत से आग पर पूर्ण रुप से पाया गया काबू

    BySatyameva Jayate News

    Oct 31, 2024
    Share

    आग लगने की वजह से तेज धमाके की आवाज लोगो को सुनाई दी गैस सिलेंडर के मिले टुकडे, घर मे से महिलाओ को कडी मेहनत से निकाला बाहर

    जौनपुर
    मोबाइल सूचना प्राप्त हुई कि वाजिदपुर दक्षिणी मे थाना-लाइन बाजार क्षेत्र अंतर्गत जूते चप्पल के गोदाम/मकान में भीषण आग लगी है जिसमें फर्स्ट फ्लोर पर दो महिलाएं फसी हुई है उक्त आग लगने की सूचना मिलने पर आतिशबाजी स्थल टीडी कालेज जौनपुर में मौजूद फायर यूनिट को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कराया गया तथा द्वितीय टर्नाउट फायर स्टेशन चौकिया जौनपुर से करवाकर क्षेत्र में भ्रमणशील होंने के कारण स्वयं अग्निशमन अधिकारी जौनपुर नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी उक्त घटना स्थल के लिए प्रस्थान हुए तथा शीघ्र अतिशीघ्र कर्मचारियों सहित मौके पहुंचकर दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा दोनों गाड़ियों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा तथा आग की स्थिति को देखते हुए राजकालेज में अस्थाई आतिशबाजी स्थल ड्यूटी में लगी फायर टेण्डर को भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया । गोदाम मालिक अशोक कुमार जायसवाल पुत्र स्व० राजाराम जायसवाल ने बताया कि उनकी दुकान कचहरी रोड पर है और यहां पर जूते चप्पल व अन्य सामानों का गोदाम बना रखा था। मौके पर उपस्थित सीओ सिटी व अग्निशमन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में फायर ब्रिगेड के जवानो के अथक परिश्रम व सूझ बूझ से लगभग तीन घंटे के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *