• Thu. Mar 19th, 2026

    फायर बिग्रेड की कड़ी मेहनत से आग पर पाया गया काबू ।कल मिठाई के गोदाम में लगी थी भीष्ण आग

    BySatyameva Jayate News

    Apr 29, 2024
    Share

    जौनपुर में मोहल्ला ताडतला चहारसू चौराहा थाना कोतवाली अंतर्गत वक्फ बोर्ड की जमीन में स्थित किराए के मकान में अफलातून मिष्ठान भंडार के गोदाम
    में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन जौनपुर से तत्काल घटनास्थल के लिए 02 गाडियां प्रस्थान हुई तथा आग की भयावहता के दृष्टिगत शीघ्र अतिशीघ्र घटनास्थल पर पहुंच कर देखा गया कि उक्त गोदाम में भयंकर रूप धारण कर आग जल रही है। मौके पर मौजूद सीएफओ जौनपुर के निर्देशन में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी आनन्द पताप सिंह मय यूनिट द्वारा आग की भयावहता को देखते हुए फायर स्टेशन जौनपुर यूनिट ने पास में स्थित बहुमंजिला मकान से MFE से पंपिंग करके आग को बुझाना प्रारंभ किया गया, अग्निकांड में ऊपरी मंजिल की छत क्षतिग्रस्त होकर गिर रही थी तथा गैस सिलेंडर भी अन्दर मौजूद था, जिसे निकाला जाना अनिवार्य था, ऊपरी मंजिल के दरवाजे की आग बुझाने के पश्चात सीएफओ महो0 के आदेशानुसार कर्मचारियों द्वारा मकान में घुस कर गैस सिलेंडर को सीढ़ियों से नीचे उतार कर मकान में घुस कर आग बुझाना प्रारंभ किया गया लगभग एक घंटे के कठिन परिश्रम व अथक प्रयास से आग को पूर्ण रूप से बुझाकर व क्षतिग्रस्त छत पर मौजूद कांच की बोतलो को हटवा कर उचित दिशा निर्देश देकर फायर यूनिट वापस आकर फायर स्टेशन उपस्थित हुई।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *