• Wed. May 13th, 2026

    कपडे के गोदाम मे लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने घर मे फसे बच्चो को कडी मेहनत से आग से निकाला बाहर और आग पर पाया काबू

    BySatyameva Jayate News

    Jun 12, 2025
    Share

    जौनपुर

    मुंगराबादशाहपुर नगर क्षेत्र स्थित पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब रंगीला गारमेंट्स की दुकान के पीछे स्थित गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। वहीं दुकान मालिक व पत्नी व दो बच्चे झुलस गये सभी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के प्रभारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व मे मौके पर पहुंच गये और आग पर काबू पाया व बिल्डिंग मे फसे लोगो को बाहर निकाला हालांकि, संकरी गलियों और जगह की कमी के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति पर नियंत्रण पा लिया

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *