• Fri. Aug 21st, 2026

    दुआ, मातम और नौहाख्वानी से गमगीन हुआ माहौल, फैसल हसन तबरेज की मां की मजलिस सम्पन्न

    Share

    जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की मां मरहूमा गुलज़ार फात्मा बिन्ते सैय्यद इक़बाल हुसैन रिज़वी, मरहूम अहलिया जनाब शमशीर हसन की मजलिस-ए-तरहीम गुरुवार शाम इमामबाड़ा मीर शखावत हुसैन, पोस्तीखाना, ख्वाजा दोस्त में अकीदत व एहतराम के साथ सम्पन्न हुई। मजलिस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर मरहूमा के लिए इसाले सवाब और दुआ-ए-मगफिरत की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।

    मजलिस की शुरुआत सोजख्वानी से हुई। पेशख्वानी एहतेशाम जौनपुरी और हसरत जौनपुरी ने की, निज़ामत के फ़रायज़ को अंजाम दिया मोअज्जिन-ए-अजा सैय्यद गौहर अली ज़ैदी ने।

    इसके बाद इमाम-ए-जुमा जौनपुर आली जनाब मौलाना महफूजुल हसन खान साहब ने मजलिस को खिताब फरमाया। उन्होंने मरहूमा की मगफिरत और उनके दर्जात की बुलंदी के लिए दुआ की। मजलिस के दौरान माहौल गमगीन रहा और अजादारों ने मरहूमा को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।

    मजलिस के खत्म होने के बाद मशहूर अंजुमन सज्जादिया रजिस्टर्ड, मुफ्ती मोहल्ला की ओर से नौहाख्वानी व सीनाजनी पेश की गई। इस दौरान अकीदतमंदों की आंखें नम रहीं और मरहूमा के लिए दुआ-ए-मगफिरत की गई।

    मजलिस में डॉ. दिलगीर हसन,हसन ज़ाहिद खान बाबू,पत्रकार सैय्यद मेंहदी हुसैन रिजवी सामिन,पत्रकार अब्बास,पत्रकार हसनैन क़मर दीपू,पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी,राशिद रन्नोवाले,समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से लोगों से मरहूमा के लिए इसाले सवाब और परिवार के प्रति ताजियत व संवेदना व्यक्त करने की अपील की गई।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *