• Fri. Aug 21st, 2026

    जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल

    Share

    जौनपुर। अकबरपुर बस्ती की ओर जाने वाली सड़क जगह-जगह टूटने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर गिट्टियां उखड़ गई हैं और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है।

    इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग गुजरते हैं। गायत्री बालिका विद्यालय अकबरपुर जाने वाले बच्चों को भी जर्जर सड़क के कारण दिक्कत होती है। यह मार्ग डेहरी सरावां, तरियारी, परमानंदपुर, झमका, सूरतपुर, पेसारा और पलिया समेत कई गांवों को जोड़ता है।

    ग्रामीण अमृतलाल वर्मा, राजकुमार गोले, सोनू और दीपक ने बताया कि सड़क की खराब हालत से किसान, छात्र और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *