• Sun. Aug 9th, 2026

    10 अगस्त को डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षक संघ का धरना

    Trim
    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई), जौनपुर ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों तथा जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध में 10 अगस्त 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

    संघ के जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने बताया कि यह धरना 10 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षक साथियों से समय पर धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

    संघ के अनुसार, धरने में प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह की उपस्थिति में शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश त्यागी एवं प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षक हितों की लड़ाई जारी रहेगी।

    संघ ने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करने और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *