• Mon. Oct 27th, 2025

    स्वामी जी ने शिकागो धर्म संसद में भारत की अमिट छाप छोड़ी थी:रामअशीष

    BySatyameva Jayate News

    Jan 12, 2024
    Share

    विवेकानंद जी अल्प आयु में दुनिया को बहुत कुछ दे गए:पुलिस अधीक्षक

    नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मैनपुर का 44 वां वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

    मैनपुर गाजीपुर

    नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मैनपुर का 44 वां वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र व विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया गया।

    मुख्य अतिथि आरएसएस प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी रामाशीष व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह रहे। जनपद में स्थान रखने वाले इस विद्यालय का वार्षिकोत्सव प्रति वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है।

    प्रबंधक व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शुरुआत में कक्षाएं मड़ई में चलती थी। आज इस विद्यालय के पास कैंपस है, यहां के स्काउट-गाइड के बच्चे मंडल में स्थान रखते है।

    मुख्य अतिथि आरएसएस प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी रामाशीष ने बताया कि स्वामी जी ने शिकागो धर्म संसद में भारत की अमिट छाप छोड़ी थी।

    पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि विवेकानंद जी अल्प आयु में दुनिया को बहुत कुछ दे गए। वेदों का अध्ययन कर लोगों के बीच सरल ढंग से रखा। आगे बढ़ने के लिए दृष्टिकोण का निर्धारण व विचारों में सकारात्मकता लाने के लिए कहा। विवेकानंद को जिले से जोड़ते हुए बताया कि रामकृष्ण के समान व्यक्ति को खोजते हुए स्वामी जी कुर्था स्थित पवहारी बाबा आश्रम आए थे।

    विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा पीटी परेड का कार्यक्रम किया।

    इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वशिष्ठ अतिथि को जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम, रत्नाकर सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक ,प्रदीप सिंह प्रबंधक, सर्वेश सिंह ,अजीत सिंह डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

    इस मौके पर प्रधानाचार्य करुणासागर सिंह, राजेश मौर्य, सर्वानंद सिंह, प्रधान जयप्रकाश सिंह, शशिपाल सिंह घूरा, महेंद्र सिंह, बैरिस्टर दुबे, चंद्रभान आर्य, उमेश दुबे, अवधेश दुबे, बलिराम सिंह, भोला आदि मौजूद रहे।

    21 नवंबर को दिल्ली में हुंकार भरेंगे शिक्षक
    डॉ. हरेन्द्र बने आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी आशुतोष सिह जमैथा ने भव्य किया स्वागत
    लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तैयारियों के सम्बध में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने ली बैठक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed