• Fri. Jun 12th, 2026

    रात्रि में एक्शन मोड में दिखे एसएसपी, मीरगंज क्षेत्र के पिकेट बूथ व चौकी का किया औचक निरीक्षण

    Share

    जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार रात्रि थाना मीरगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित पिकेट बूथ बभनियांव एवं चौकी जंघई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पिकेट ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता, आगंतुक रजिस्टर, संचार व्यवस्था तथा रात्रि गश्त की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

    एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं अनुशासित रहकर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच करने, आमजन से बेहतर संवाद स्थापित रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

    निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। एसएसपी के इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ी और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश मिला।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed