• Wed. Aug 5th, 2026

    एसएसपी ने किया पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

    Share

    जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसूचना सेल, अपराध शाखा एवं पासपोर्ट सेल का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का अवलोकन किया।

    इस दौरान एसएसपी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *