तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक: आकांक्षा सोनकर
स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प: सुशील उपाध्याय
हर कार्यकर्ता और नागरिक की भागीदारी से बनेगा इतिहास: अजीत प्रजापति
जौनपुर : आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की सफलता और रूपरेखा तय करने हेतु आज एक विशाल जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की कार्यशाला का शुभारंभ डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यशाला में तिरंगा वितरण, पदयात्राओं के रूट और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रभक्ति के सूत्र में पिरोने का एक पावन पर्व है जब देश का हर नागरिक अपने घर पर शान से तिरंगा फहराता है, तो इससे आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति, त्याग और समर्पण की भावना का संचार होता है इस यात्रा को हमें जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तक तिरंगा पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देता है उन्होंने इस अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने को सभी का दायित्व बताया।
विशिष्ट अतिथि सुशील उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान हमें उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमें समाज के हर वर्ग, युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़ना होगा, ताकि राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुँचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने सांगठनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुट गया है। बूथ स्तर तक तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी घर ऐसा न छूटे जहाँ तिरंगा न लहराए यह यात्रा जिले में राष्ट्रभक्ति का एक नया इतिहास रचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे देश में राष्ट्रीय चेतना का पर्व बन गया है उन्होंने जानकारी दी कि जनपद में प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया उन्होंने प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और उसके महत्व के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष पुष्पा निषाद विनय सिंह अमित श्रीवास्तव राज पटेल परविंदर चौहान नीरज मौर्य जिला मंत्री सुधांशु सिंह विकास शर्मा अंशु कुशवाहा संतोष मिश्र धर्मेन्द्र मिश्र राजेश गुप्ता राजकेश्वर पाल देवी प्रसाद सिंह आमोद सिंह दीपक सिंह घनश्याम यादव रोहन सिंह सिद्धार्थ राय सुधाकर उपाध्याय प्रीति गुप्ता विकास ओझा अभिनव सिंह दिग्विजय सिंह विशाल गौतम अनिल गुप्ता विमला श्रीवास्तव समस्त मण्डल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


