• Thu. Mar 19th, 2026

    सर्वोत्तम सम्मान से सम्मानित हुए यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी

    BySatyameva Jayate News

    Aug 7, 2025
    Oplus_16908288
    Share

    आयोजन ‘गऊ भारत भारती’ संस्था ने किया था

    जौनपुर। पत्रकारिता क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए हिंदी दैनिक ‘यशोभूमि’ के संपादक श्रीनारायण तिवारी को ‘सर्वोत्तम सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
    श्री तिवारी जौनपुर जिले के जगजीवन पट्टी घनश्यामपुर के मूल निवासी है। यह जनपद के लिए गौरव की बात है। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने बुधवार की शाम श्री तिवारी को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुंबई की अंतरात्मा कहे जाने वाले जुहू इलाके के इस्कान आडिटोरियम हाल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रसिद्ध धर्म स्थल सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, धड़क कामगार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत राणे समेत कई सम्मानित नेता व समाजसेवक उपस्थित थे। आयोजन ‘गऊ भारत भारती’ संस्था ने किया था।
    इस मौके पर उत्तर प्रदेश के शाहगंज, जौनपुर से प्रकाशित एक साप्ताहिक समाचार पत्र ‘वादरायण’ से सन 1984 से पत्रकारिता शुरू करने वाले श्रीनारायण तिवारी के पत्रकारीय जीवन के उत्तरोत्तर विकासोन्मुख सफर की जानकारी मंच संचालक राजेश विक्रांत ने दी। उन्होंने बताया कि श्री तिवारी मुंबई से प्रकाशित हिंदी दैनिक जनसत्ता, दैनिक लोकमत समाचार, दैनिक दबंग दुनिया, दैनिक जागरूक टाइम्स आदि अखबारों में मुख्य संवाददाता, विशेष संवाददाता, स्थानीय संपादक, कार्यकारी संपादक और संपादक के रूप में लगभग 40 वर्ष से सेवा दे रहे हैं, इसके बाद श्री तिवारी के मंच पर आते ही कैबिनेट मंत्री श्री शेलार ने उन्हें गले लगा कर प्रेमपूर्वक अभिनंदन किया, फिर तिवारी जी का हाथ पकड़ कर अपने दिल के करीब ले जाकर कहा, ‘ऐसे ही स्नेह बनाए रखें’। यह देख कर सभी दर्शक मंत्री जी के बड़प्पन का कायल हो गए।

    इस मौके पर पत्रकारिता, साहित्य, कला, विज्ञान आदि क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता क्षेत्र से वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्रनाथ द्विवेदी, साहित्य क्षेत्र से जितेन्द्र पांडे, कला क्षेत्र से पंकज तिवारी को सम्मानित किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *