• Thu. Mar 19th, 2026

    खेल मंत्री द्वारा स्टेडियम में विभिन्न खेल परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास

    BySatyameva Jayate News

    Mar 15, 2024
    Share

     जौनपुर के लिए खेल के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण, उ0प्र0 द्वारा जनपद के खेल अवस्थापनाओं के विकास के लिए 2886.97 लाख की परियोजनाओं की सौगात प्रदान किया जिसका 15 मार्च 2024 को शिलापट्ट का अनावरण किया गया।
                 शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत’’ रू0 995.5 लाख की लागत से स्वीकृत बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल जिसमें 40×20 मी0 का एक 13×08 मी0 का एक 22×13.5 मी0 का एक इस प्रकार कुल 03 बहुउद्देशीय हाल रहेंगे, जो लिफ्ट से सुविधायुक्त होगा। राज्य योजनान्तर्गत जनपद के धावकों के लिए 865.92 लाख की लागत से स्वीकृत कृत्रिम सतह के धावनपथ के शिलापट्ट का भी अनावरण किया गया। धावन पथ में 400 मी0 के 8 लेन की सुविधा के साथ स्टीपल चेज हेतु वाटर जम्प एवं विभिन्न प्रक्षेप स्पर्धाओं के लिए केज भी सम्मिलित है। इन परियोजनाओं के साथ ही राज्य योजनान्तर्गत जनपद के पहले आधुनिक तरणताल का भी शिलापट्ट का अनावरण किया गया जिसकी लागत रू0 487.46 लाख है। तरणताल में दो तरणताल निर्मित किये जायेंगे जिसमें नौसिखिया एवं तैराक के सिखने की सुविधा एक साथ रहेगी। तरणताल में दर्शक दीर्घा, चेंज रूप एवं आपदा प्रबन्धन कक्ष का भी निर्माण किया जायेगा।
                    इस अवसर पर मा0 खेल मंत्री जी ने घोषणा की कि जल्द ही जनपद में अत्याधुनिक जिम की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी जिससे खिलाड़ियों के मांसपेशियों में चोट आदि से निवृत्ति मिलेगी। उक्त जानकारी क्रीडा अधिकारी डा0 अतुल सिन्हा ने दी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *