• Wed. May 13th, 2026

    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत तीन नई सड़को का और ग्राम टिकरी कला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से एक गेट का भी शिलान्यास किया।

    BySatyameva Jayate News

    Aug 4, 2024
    Share

    जौनपुर

     जिसमे नगर क्षेत्र में बाबा बरीनाथ मठ से बोदकरपुर मार्ग से मोहम्मद हसन के दुकान तक  दोनो तरफ नाली और इंटरलाकिग टाइल्स का निर्माण कार्य का शिलान्यास। इस मार्ग के निर्माण में अनुमानित लागत 16.97 लाख रुपए हैं। इस मार्ग शिलान्यास साथ साथ बोदकरपुर मार्ग पर खेल मंत्री द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

    इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज मे ग्राम सभा चकमारुफपुर में नरसु बिंद व राजदेव बिंद के घर से लालचंद प्रजापति के घर होते हुए तिजोरी बिंद के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास। इस मार्ग की निर्माण कि अनुमानित लागत 10.57 रुपए है।
    इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज के अंतर्गत ग्राम सभा बरगांव में पिच रोड से डॉक्टर वीरेंद्र सिंह व अजय सिंह के घर से लल्लन सिंह एवं अजीत सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास। इस मार्ग के निर्माण की अनुमानित लागत 17.67 लाख हैं।
    इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज के अंतर्गत ग्राम सभा टिकरी कला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से गांव के मुख्य द्वार पर एक गेट के निर्माण कार्य भूमि पूजन व शिलान्यास खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जी द्वारा किया गया। इस मुख्य द्वार को बनाने में लगभग 12 लख रुपए खर्च होंगे।
    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरिश चंद्र यादव जी ने कहा कि 2017 में हमारी सरकार बनी और आप लोगों के आशीर्वाद से इस क्षेत्र से मुझे विधानसभा में जाने का अवसर मिला जिस विश्वास के साथ आप लोगों ने विधानसभा में मुझको भेजा है उस विश्वास में मैं कभी कमी नहीं आने दुगा मैंने पिछले 7 साल से इस क्षेत्र में विकास की बहुत सी योजना लाई बहुत बड़ी-बड़ी सड़के बनवाई हमारे क्षेत्र में कोई ऐसा गांव नहीं हैं जहां कोई न कोई विकास कार्य न हुआ हो।
    शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रतिनिधि अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सभासद मनीष देव, रविंद्र सिंह दादा , राधे पाल, दुर्गेश सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र, प्रशांत सिंह, पुष्पेन्द्र त्यागी और सचिन पाण्डे मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *