• Mon. Jun 1st, 2026

    ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चला विशेष अभियान

    Share

    जौनपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान शुरू किया है। यह अभियान शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चलाया जा रहा है।

    यातायात विभाग द्वारा जेसीज चौराहा, सिपाही चौराहा और पॉलिटेक्निक चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के पहले चरण में 10 वाहन चालकों का चालान किया गया, जो नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए।

    यातायात अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार लोगों की जान जा रही है, जिससे कई परिवारों को आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

    अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन ही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

    यातायात पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की है। विभाग का मानना है कि नागरिकों के सहयोग से ही सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है और जन-धन की हानि को रोका जा सकता है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *