• Thu. Mar 19th, 2026

    एसपी जौनपुर द्वारा थाना बरसठी अन्तर्गत नवीन चौकी बड़ेरी का किया गया उद्घाटन

    BySatyameva Jayate News

    Nov 22, 2023
    Share

    पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा थाना बरसठी क्षेत्रान्तर्गत नवीन चौकी बड़ेरी का विधि विधान से उद्घाटन किया गया। चौकी बनने से अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी तथा आस-पास की आमजनता को काफी सुविधा होगी, वो अपनी शिकायत चौकी में आकर कर सकेंगें, जिससे उनकी शिकायत का त्वरित निस्तारण हो सकेगा । चौकी थाना मड़ियाहूँ,मछलीशहर, सिकरारा व बरसठी के मध्य में स्थापित किया गया है, जिससे आस-पास होने वाली घटनाओं में त्वरित सहायता प्राप्त हो सकेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम चौकीदारों को कम्बल वितरित किया गया तथा उन्हें क्षेत्र में होने वाली घटनाओं व लाभप्रद सूचनाओं को पुलिस को देने हेतु बताया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह , क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ चोब सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *