• Sun. May 17th, 2026

    पुलिस लाइन्स में स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    Share

    वामा सारथी एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम

    जौनपुर। पुलिस लाइन्स परिसर में शनिवार को वामा सारथी एवं Mount Litera Zee School के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक, रचनात्मक एवं प्रेरणादायी स्केच प्रस्तुत किए।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनमें कला एवं सृजनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह, उमंग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

    इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन गोल्डी गुप्ता तथा प्रतिसार निरीक्षक दीनदयाल दीक्षित ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, वामा सारथी की सदस्याएं, विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *