• Wed. Mar 18th, 2026
    Oplus_16908288
    Share

    लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का छठवां स्थापना दिवस समारोह शहर के एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष लायन अतुल सिंह की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
    समारोह की शुरुआत सरिता मिगलानी द्वारा ध्वज वंदना से हुई। इसके बाद संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू,वर्तमान अध्यक्ष लायन अतुल सिंह, पूर्व अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह, जयकृष्ण साहू, विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, निवर्तमान अध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह, सचिव लायन अजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष लायन सुनील कन्नौजिया व अन्य चार्टर सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित,पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
    इस अवसर पर संस्थापक सदस्यों को अंगवस्त्रम, माल्यार्पण और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। लायन अंजनी प्रजापति द्वारा विभिन्न प्रकार की क्विज प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

    संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू ने संस्था की स्थापना से जुड़े संस्मरण साझा किए और संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। निवर्तमान अध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

    कोषाध्यक्ष लायन सुनील कन्नौजिया ने गुड पे सदस्यों को गुड पे अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। संस्थाध्यक्ष लायनअतुल सिंह ने सभी सदस्यों को गिफ्ट प्रदान किया व संस्था में विशेष सहयोग और सक्रिय भागीदारी के लिए लायन संजय कुमार गुप्ता को प्राउड मेंबर पिन से सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि आगामी दिनों में राजमहल में बिज़नेस एक्सपो का आयोजन किया जाएगा, जो जौनपुर का सबसे बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।

    समारोह में उपाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, सर्वेश जायसवाल,आशीष चौरसिया,आशीष सिंह, देवआनंद,संजय जायसवाल, नीरज कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, विशाल बरनवाल, देवेंद्र सिंह,डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. चंदन नाथ गुप्ता,, राजीव गुप्ता, जगन्नाथ मोदनवाल, दिलीप जायसवाल, रत्नेश जी,देवेश जी,ज्ञानेंद्र सिंह,संजय गुप्ता शरद टंडन, अभिषेक,रत्नेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य और महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
    महिला सदस्यों में यवनिका सिंह, चेतना साहू, सीमा सहाय, किरण सेठ, नीतू सिंह,आराधना सिंह सुषमा सोनकर, चांदनी साहू, मृदुला सिंह, रेखा सिंह, सीमा चक्रवाल, एकता बरनवाल, शिल्की श्रीवास्तव,दीपशिखा चौरसिया, डॉ. आकांक्षा द्विवेदी, सुधा बैंकर, ऊषा मोदनवाल, रिंकी श्रीवास्तव, निशा कनौजिया, नीलम जायसवाल, बबीता जायसवाल, शिल्पी जायसवाल, मीना गुप्ता, उमा गुप्ता सुमन गुप्ता, पूजा आदि शामिल रहीं।

    कार्यक्रम का सफल संचालन लायन संजय गुप्ता और लायन अंजनी प्रजापति ने किया। संयोजन लायन अभिषेक गुप्ता शम्मी और मोहम्मद हाफ़िज़ शाह ने किया। अंत में अध्यक्ष लायन अतुल सिंह ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *