• Thu. Apr 16th, 2026
    Oplus_16908288
    Share

    जौनपुर

    आयतुल्लाह खामेनेई के निधन की खबर सुनकर हजारों की संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने कल्लू के इमामबाड़ा पहुंचकर अमेरिका व इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद थी लोगों में गुस्सा वहां साफ दिखाई पड़ रहा था। गौरतलब है कि शिया समुदाय। आयतुल्लाह खामेनेई को अपना रहबर मानता था और उनके बताए हुए रास्ते पर चलता है ।जिस तरह से इजराइल व अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की हत्या की है उसे शिया समुदाय में खासा उबाल देखा गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगो ने अमेरिका व इसराइल मुर्दाबाद के नारे लग रहे थे और अमन पसंद लोगो को अपने साथ आने का आह्वान कर रहे थे ।शिया धर्मगुरु मौलाना मोहम्मद रज़ा ने बताया कि कि आज जिस तरह से अमेरिका व इजराइल अपने आतंकवादी तरीके से हमला कर आयतुल्लाह खामनेई की हत्या की है उससे पूरे विश्व में उनका चेहरा बेनकाब हो गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed