• Wed. Jun 24th, 2026

    शक्ति मोबाइल टीम ने महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक

    Share

    जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित “शक्ति मोबाइल टीम” द्वारा नगर क्षेत्र में महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।

    टीम द्वारा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

    शक्ति मोबाइल टीम की प्रभारी उ0नि0 पुष्पा, हे0कां0 शिव बदन, हे0कां0 काशीनाथ यादव, कां0 मनोज यादव, महिला आरक्षी आरती पांडेय एवं रोहिणी राठौर ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

    पुलिस प्रशासन ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *