• Sat. Jun 13th, 2026

    अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, शिक्षिका बहन गंभीर घायल

    Share

    जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा सिटी रेलवे ब्रिज के पास उस समय हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

    मृतक की पहचान रसूलाबाद निवासी ओमप्रकाश शर्मा (48) पुत्र रामाधार शर्मा के रूप में हुई है। वहीं घायल उनकी बहन प्रीति कश्यप, पत्नी रविंद्र कुमार, केराकत क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनका मूल निवास मछलीशहर क्षेत्र के सारनाथ गांव में बताया गया है।

    जानकारी के अनुसार, भाई-बहन किसी निजी कार्य से भदोही गए थे और शुक्रवार रात करीब नौ बजे जौनपुर लौट रहे थे। सिटी रेलवे ब्रिज शुरू होने से पहले ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमप्रकाश शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि प्रीति कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    घटना की सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल शिक्षिका को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

    पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed