जौनपुर। अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान–भारत संगठन ने जौनपुर के समाजसेवी एवं ब्राह्मण हितों के लिए सक्रिय पंडित संजय उपाध्याय को संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय एवं राष्ट्रीय संरक्षक पंडित अनिल प्रताप त्रिपाठी ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें जौनपुर इकाई की जिम्मेदारी सौंपी।
नियुक्ति की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक पंडित अनिल प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि पंडित संजय उपाध्याय संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जौनपुर जिले के अधिक से अधिक ब्राह्मण परिवारों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक मजबूत होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संजय उपाध्याय साहसी, कर्मठ और धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी हैं तथा उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन और समाज को अवश्य मिलेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा।
पूर्वांचल प्रभारी पंडित शशिकांत तिवारी ने कहा कि जौनपुर के ब्राह्मण समाज को एक युवा, ऊर्जावान और जनप्रिय नेतृत्व मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए संजय उपाध्याय सदैव तत्पर रहेंगे।
प्रदेश प्रभारी महिला संघ पंडित कंचन तिवारी ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पंडित धर्मेंद्र पाण्डेय (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश), पंडित आशीष तिवारी (महासचिव उत्तर प्रदेश), पंडित अजय पाण्डेय (संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश), पंडित विजय दुबे (सचिव उत्तर प्रदेश), पंडित अर्चना मिश्रा (संयोजक उत्तर प्रदेश), पंडित रानी शुक्ला (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश) तथा पंडित संगीता तिवारी (महासचिव उत्तर प्रदेश) सहित अनेक पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नियुक्ति के बाद संगठन कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है तथा जिले में संगठन विस्तार को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।


