• Sat. Jul 5th, 2025

खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 135539.85 रूपये को साइबर थाना व थाना कोतवाली बलिया द्वारा उनके खाते मे कराया वापस

BySatyameva Jayate News

Apr 6, 2024
Share

बलिया

दिनाँक-28.03.2024 को शिकायतकर्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व0 अवध बिहारी लाल निवासी ग्राम घुरहू नारायन का छपरा थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के पंजाब नशलन बैंक के क्रेडिट कार्ड व खाते से दिनाँक-28.03.2024 को कुल-166671.85/- रूपये (शब्दो में- एक लाख छाछठ हजार छः सौ एकहत्तर रूपये पचासी पैसे मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-06.04.2024 को शिकायतकर्ता श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि कुल-135539.85/- रूपये को वापस कराया गया तथा शेष धनराशि को भी वापस कराने का निरन्तर प्रयास जारी है । शिकायतकर्ता श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम बलियाः-
1- निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया)
2- उप निरीक्षक श्री प्रमोद सिंह (थाना साइबर क्राइम बलिया)
3- मु0आ0 मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
4- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (थाना साइबर क्राइम बलिया)
5- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
6- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (थाना साइबर क्राइम बलिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed