• Wed. Aug 19th, 2026

    खड़ंजा उखाड़ने के बाद नहीं बना रास्ता, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान

    Share

    जौनपुर। ग्राम सभा पूरनपुर में बस्ती की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ और जलभराव होने से ग्रामीणों, किसानों और छात्रों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान रास्ते की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

    ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले खड़ंजा लगा हुआ था। ग्राम प्रधान द्वारा पुराने खड़ंजे को उखाड़ दिया गया, लेकिन अब तक नया खड़ंजा नहीं लगाया गया है। बारिश होने पर रास्ते पर पानी जमा हो जाता है और कीचड़ फैलने से समस्या गंभीर हो जाती है।

    स्थानीय निवासी सुनील कुमार और अनु कुमारी ने बताया कि रास्ता खराब होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है, जबकि छात्रों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

    ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द मार्ग पर खड़ंजा लगवाने और जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *