• Thu. Mar 19th, 2026

    पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ 4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर देगा धरनाशिक्षको के शोषण के लिए किए जा रहे तुगलकी फरमान _अरविंद शुक्ला

    BySatyameva Jayate News

    Aug 25, 2023
    Share

    जौनपुर । पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर द्वारा जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व 4 सितंबर 2023 को बीएसए कार्यालय पर धरना देने के संबंध में ज्ञापन सौंपा ।
    जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला के द्वारा बताया गया कि सरकार जहां एक तरफ शिक्षक मांगो की अनदेखी कर रही है वही दूसरी तरफ तुगलकी फरमान जारी कर शिक्षको को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे शिक्षक समाज में आक्रोश व्याप्त है ।
    ज्ञापन देने वाले पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है और उसे बहाल किया जाय ।
    ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉo दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है जिसके द्वितीय चरण में 4 सितंबर 2023 को प्रत्येक जनपद के बीएसए कार्यालय पर शिक्षक मांगो के समर्थन में धरना प्रदर्शन करेंगे ।
    आज के ज्ञापन कार्यक्रम में जिला मंत्री रवि चंद्र यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, लालसाहब यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, देशबंधु , विक्रम प्रकाश, सुनील यादव,संतोष सिंह, अरुण सिंह, पवन सिंह, प्रशांत मिश्र, मनोज उपाध्याय, सुनील कुमार, अनिल कुमार, राजेश सिंह,पाचुराम, विजय गुप्ता,राकेश पांडेय,संतोष कन्नौजिया, तेरसू राम, अच्छेलाल,रुद्रसेन सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे ।

    45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *