• Thu. Mar 19th, 2026

    लायंस क्लब क्षितिज ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हेतु किया हवन पूजन व प्रार्थना

    BySatyameva Jayate News

    Aug 22, 2023
    Share

    जौनपुर लायंस क्लब क्षितिज के निवर्तमान अध्यक्ष लायन विष्णु सहाय के नेतृत्व में आज बृहद हवन पूजन किया गया जिसमें चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उर्दू बाजार रामलीला मैदान मंदिर पर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसी क्रम में शिवजी का रुद्राभिषेक हनुमान चालीसा का पाठ कर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गई।
    पूर्व अध्यक्ष लायन जयकृष्ण साहू ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल अभी चांद की कक्षा में चक्कर लगा रहा है और 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर इसकी चांद पर लैंडिंग की संभावना है। चांद पर भारत के इतिहास रचने से पहले हम सभी भारतवासी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इसकी सफल लैंडिंग हो।
    पूर्व सचिव लायन प्रदीप सिंह ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन की शुरुआत 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 2:35 बजे हुई। इसे प्रक्षेपण यान मार्क-3 (एलवीएम3) से लॉन्च किया था। जिसे इसरो के वैज्ञानिक प्यार से फैट बॉय भी कहते हैं। 17 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर सफलतापूर्वक अलग हो गया। अब लैंडर मॉड्यूल खुद ही आगे की दूरी तय करने लगा। लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर होते हैं। 23 अगस्त 2023 को लैंडर की शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर उतरने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
    कोषाध्यक्ष विनय बरौतिया ने बताया कि चांद के साउथ पोल पर अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। चांद के इसी दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को उतरकर खोजबीन करनी है। लैंडिंग के बाद ये इस जगह पर मौजूद खनिजों के बारे में पता लगाएगा और डेटा इसरो के पास भेजेगा।
    लायन संजय गुप्ता जी ने बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम विक्रम साराभाई (1919-1971) के नाम पर रखा गया है। विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है।
    इस अवसर पर उर्दू बाजार रामलीला मंदिर के प्रबंधक जगदीश चंद्र गुप्ता जी, अमित जी वैश्य, लायन देवेश जी वैश्य, लायन रत्नेश गुप्ता जी, नीतू गुप्ता, सीमा सहाय, लायन दीपक साहू, लायन संजय जयसवाल, लायन संजय बैंकर आदि लोग उपस्थित होकर चंद्रयान के सफल लैंडिंग हेतु प्रार्थना की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *