• Wed. May 13th, 2026

    बिना मान्यताप्राप्त संचालित विद्यालय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़-रमेश सिंह

    BySatyameva Jayate News

    Apr 23, 2025
    Share

    जौनपुर

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठुकराई गुट जौनपुर का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में जनपद में बिना मान्यताप्राप्त संचालित विद्यालयों के संचालन पर रोक लगाए जाने के सम्बन्ध में एक ग्यापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने बताया कि विद्यालय संचालन के लिए शासन स्तर से मानकों की विधिवत जाचोपरान्त मान्यता प्रदान की जाती है तथा चयन आयोग एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। बिना मान्यताप्राप्त विद्यालयों में मानकों की अनदेखी करते हुए अप्रशिक्षित शिक्षकों को अल्प वेतन पर रख लिया जाता है। अभिभावकों को प्रभावित करके छात्रों का पंजीयन कराके उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिसके फल स्वरूप बिधिवत मान्यताप्राप्त और वित्तपोषित विद्यालयों में छात्र संख्या घटती जा रही है जो सर्वथा अनुचित है। प्रदेश मंत्री एवं प्रधानाचार्य डा-प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एवं जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने भीषण लू और तपन पर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालय अवधि को कम करने का आग्रह किया। सम्मानित जिलाधिकारी महोदय ने संघठन को आश्वस्त किया कि दोनों समस्याओं का समाधान अविलम्ब हो जायेगा प्रतिनिधिमंडल मण्डल में उपाध्यक्ष बद्रीनाथ सिंह, विद्यागोपाल मिश्र सहित अन्य शिक्षक सम्मिलित रहे।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *