• Fri. Aug 7th, 2026

    बारिश ने खोली त्रिलोचन महादेव मार्ग की पोल, जलभराव से श्रद्धालु और कांवरिये परेशान

    Share

    जौनपुर। बुधवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और गुरुवार को दिनभर हुई वर्षा ने त्रिलोचन महादेव बाजार की बदहाल सड़क की स्थिति उजागर कर दी। सावन माह में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र त्रिलोचन महादेव धाम जाने वाला मुख्य मार्ग जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर कई फीट तक पानी भर जाने से दोपहिया, चारपहिया वाहन और रोडवेज बसों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। वाहनों की आवाजाही से उठ रही लहरों ने राहगीरों और दुकानदारों की मुश्किलें और बढ़ा दीं, जबकि पानी में छिपे गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहा।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग वर्षों से बदहाल है और जल निकासी की समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क की तत्काल मरम्मत तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *