• Thu. Mar 19th, 2026
    Share

    यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर,

    यूपी बोर्ड ने 2023 की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र किए तय,

    यूपी बोर्ड ने इस बार 8752 परीक्षा केंद्र बनाए हैं,

    जबकि वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में 8373 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे,

    बोर्ड परीक्षा को लेकर यूपी बोर्ड में 1760 आपत्तियां आई थी,

    जिनमें 140 आपत्तियां सेंटर दूरी को लेकर थीं,

    यूपी बोर्ड ने सभी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है,

    फरवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू हो जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं,

    21 जनवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में होंगी,

    प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम यूपी बोर्ड ने कल ही जारी कर दिया है,

    5 मार्च तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी,

    यूपी बोर्ड के छात्र छात्राओं को होली का त्यौहार खुलकर मनाने का मिलेगा मौका,

    नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कॉपियों में बारकोड होगा,

    पहली बार कॉपियों के हर पेज पर बारकोड की व्यवस्था लागू होगी,

    साढे तीन करोड़ कॉपियों में पहली बार होगा बारकोड का होगा प्रयोग,

    नकल माफिया से बचने के लिए यूपी बोर्ड ने पहली बार उठाया कदम,

    परीक्षा के बाद कॉपियों की होगी रैण्डम चेकिंग,

    एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था है उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड,

    यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 58 लाख 67 हजार 329 परीक्षार्थी हैं,

    हाईस्कूल की परीक्षा में 31 लाख 16 हजार 458 परीक्षार्थी होंगे शामिल,

    जबकि इंटरमीडिएट में 27 लाख 50 हजार 871 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल,

    यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ल ने दी जानकारी।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *