• Sat. Jun 27th, 2026

    17 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता, पुलिस जांच में जुटी

    Gaura badshahpur
    Share

    जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 28 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे घर से बाहर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने गौराबादशाहपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने 3 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लड़की की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *