लखनऊ। अपर पुलिस उपायुक्त मध्य, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ एवं सुप्रसिद्ध कवि जितेन्द्र कुमार दुबे के आवास पर सोमवार को प्रख्यात कवि प्रियांशु गजेन्द्र का आगमन हुआ। इस अवसर पर साहित्यिक वातावरण में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में बीना दुबे धर्मपत्नी जितेन्द्र कुमार दुबे ने अतिथियों का स्वागत कर अभिनंदन किया।
कवि प्रियांशु गजेन्द्र ने अपनी चर्चित कविता “सिया तेरा अभिशापित राम” का सस्वर पाठ कर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। तदुपरांत कवि जितेन्द्र कुमार दुबे ने भी अपनी एक कविता का पाठ किया, जिसे उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने सराहा।
इस अवसर पर एडवोकेट जितेन्द्र वाजपेयी, सूत्रधार अश्वनी तिवारी, बिजेंद्र एवं संजीव सहित अन्य साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। गोष्ठी में समकालीन साहित्य, कविता की सामाजिक भूमिका तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर भी सार्थक चर्चा हुई।


