• Sat. May 30th, 2026

    पीएम मोदी की ‘मन की बात’ का जौनपुर में होगा सीधा प्रसारण, पहली बार जिले से होगा लाइव संवाद

    Share

    जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र को संबोधित किए जाने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा।

    राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर पहली बार प्रधानमंत्री जौनपुर की जनता से सीधे लाइव संवाद करेंगे, जिससे कार्यक्रम को लेकर जिले में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

    कार्यक्रम के लिए शहर के होटल रिवर व्यू के सभागार में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

    इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के साथ मुख्य अतिथि के रूप में विजय बहादुर पाठक तथा दिलीप पटेल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

    आयोजकों के अनुसार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *