• Sun. Jun 21st, 2026

    बंधवा-जमालापुर मार्ग पर पेड़ की डाल गिरने से घंटों जाम, राहगीरों को हुई परेशानी

    Share

    जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के बंधवा बाजार के पास शनिवार सुबह बंधवा-जमालापुर मार्ग पर बबूल के पेड़ की एक बड़ी डाल गिर जाने से आवागमन घंटों तक बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    स्थानीय लोगों ने स्वयं आगे बढ़कर पेड़ की छोटी डालियों को काटकर रास्ता आंशिक रूप से साफ किया, जिसके बाद सीमित रूप से आवागमन शुरू हो सका। हालांकि, पेड़ की मोटी डालियां अब भी सड़क के आधे हिस्से पर पड़ी होने से यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डाल तेज हवा के कारण नहीं बल्कि अधिक वजन होने से अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पेड़ की शेष डालियों को हटाकर मार्ग पूरी तरह सुचारु कराने की मांग की है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed