• Tue. Jun 23rd, 2026

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के 22वें स्थापना दिवस पर जौनपुर में सेवा, सम्मान और भक्ति का आयोजन

    Share

    जौनपुर। नरेंद्र मोदी विचार मंच के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को गोपी घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में सेवा, सम्मान एवं भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मिश्रा के आह्वान तथा जिला अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर परिसर एवं गोपी घाट क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

    स्थापना दिवस पर संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति की विशेष सहभागिता रही। महिलाओं ने तिलक लगाकर अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और आत्मीयता की झलक दिखाई दी।

    मुख्य अतिथि डॉ. संजय पांडेय का भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने संगठन की 22 वर्षों की यात्रा, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका तथा समाज सेवा के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

    कार्यक्रम में जिला महामंत्री पवन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अनीश मिश्रा, नरेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री रवि श्रीवास्तव, नरेंद्र मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, अमर श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सैफ अली खान, जिला प्रभारी शांति, जिला महिला मंत्री मंजू, जिला उपाध्यक्ष विनिता, गीता, शीला, जिला मंत्री नीलम सहित महिला एवं पुरुष शाखा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर राष्ट्र की उन्नति, समाज की समृद्धि और संगठन की प्रगति की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

    अंत में जिला अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और जनजागरण के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करता रहेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed