• Tue. Aug 4th, 2026

    अब नगर पालिका का भी काम कर रहे अग्निमशमन विभाग के कर्मचारी!

    Share

    बेसमेंट से निकाल रहे बारिश का पानी

    जौनपुर। अग्निशमन विभाग अक्सर बुरे वक्त में काम आता है, जैसे कहीं आग लग जाए या फिर नदी, तालाब या ऐसी जगह जहां पर आपात स्थिति बनती है और किसी की जान जोखिम में हो तो तब वहां पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी दल बल के साथ पहुंचते हैं। वर्तमान समय में हालत यह है कि अब उन्हें नगर पालिका का भी काम करना पड़ रहा है। मंगलवार की रात हुई बारिश में बेसमेंट घुसे पानी को निकालने के लिए भी अग्निशमन विभाग को बुला लिया गया, जबकि इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका की है, इसके साथ ही जिसने बेसमेंट बनवाया और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कराई उसकी है लेकिन हद तो तब हो गई जब बारिश का पानी निकालने के लिए अग्निशमन विभाग को बुलाया गया।
    आपको बता दें कि उमरपुर रुहट्टा (कल्याण ज्वेलर्स के बगल) में देर रात हुई भारी बारिश और प्लॉट में बेसमेंट बनाए जाने के कारण भीषण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। प्लॉट में बेसमेंट का निर्माण कराया गया है, जिससे बारिश का भारी पानी सीधे उसमें इकट्ठा हो गया। इस जलभराव की वजह से आसपास के हिस्से में काफी नुकसान हुआ है। बेसमेंट और प्लॉट में भरे पानी के कारण बगल के मकान की नींव में पानी चला गया, जिससे मकान के गिरने का अत्यधिक खतरा बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बगल के मकान मालिक प्रांजल शुक्ला ने देर रात लगभग 12:30 बजे तत्काल इमरजेंसी नंबर 112 पर सूचना दर्ज कराई। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा (फायर ब्रिगेड) की टीम मौके पर पहुंची और हाई-पावर पंप लगाकर पानी को बाहर निकाला।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed