• Wed. Jun 3rd, 2026

    केराकत में कल से शुरू होगा ‘नो हेलमेट-नो एंट्री’ अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर होगी कार्रवाई

    Share

    जौनपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केराकत सर्किल पुलिस 4 जून 2026 से ‘नो हेलमेट-नो एंट्री’ अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी किया जाएगा।

    पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रदेश में लागू जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) कार्यक्रम के अंतर्गत जौनपुर को चिन्हित किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में सर्किल केराकत क्षेत्र में यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है। अभियान के पहले दिन से ही पुलिस टीमें सड़कों पर उतरकर दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग करेंगी और हेलमेट की उपयोगिता के बारे में जानकारी देंगी।

    अभियान के दौरान बिना हेलमेट पाए जाने वाले वाहन चालकों को रोका जाएगा, उन्हें जागरूक किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार यातायात नियमों के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा पेट्रोल पंप संचालकों को भी हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया है।

    पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट का नियमित प्रयोग करें तथा अभियान में सहयोग दें। अधिकारियों का कहना है कि हेलमेट केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed